महात्मा ज्योतिबा फुलेः सामाजिक न्याय के अग्रदूत-असीम अरुण


लखनऊ :समाज कल्याण मंत्रालय द्वारा भागीदारी भवन स्थित सभागार में महात्मा ज्योतिबा फुले जी की 198वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में असीम अरुण, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), समाज कल्याण, रामचंद्र कनौजिया, प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा, डॉ. संजय गोंड, प्रदेश अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, कुमार प्रशान्त, निदेशक, समाज कल्याण विभाग के साथ विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में अरुण द्वारा भागीदारी भवन रोड स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि आज से लगभग 200 वर्षों पूर्व सामाजिक, आर्थिक समानता एवं नारी शिक्षा के संबंध में जो योगदान एवं प्रेरणा महात्मा ज्योतिबा फुले जी ने दी वहीं हमें डॉ. आंबेडकर जी के माध्यम से भारतीय संविधान में दिखाई देती है। 

साथ ही इस अवसर पर उन्होंने उनकी पत्नी माता सावित्री बाई फुले जी का भी स्मरण किया, जिन्होंने नारी शिक्षा एवं उनके कल्याण के लिए नई राह दिखाई।

 उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए, जिससे सामाजिक न्याय को पूरा करने के महात्मा ज्योतिबा फुले जी के प्रयासों को आगे ले जा सकें।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य