सिवान में भोजपुरी कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया


सिवान जिला के सिसवन ढाला के निकट किरानी हाता मे भोजपुरी पुनर्जागरण मंच सिवान के तत्वावधान में जिला कार्यालय का उद्घाटन समारोह एवं होली मिलन का आयोजन किया गया।

इस समारोह में मुख्य अतिथि वर्तमान सांसद विजय लक्ष्मी देवी तथा विशिष्ट अतिथि रमेश कुशवाहा पूर्व विधायक जीरादेवी और दरौंदा के विधायक करनजीत सिंह उर्फ व्यास जी थे।

सभा की अध्यक्षता सिवान जिला इकाई के संरक्षक सुभाष सिंह कुशवाहा ने किया।

भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के सिवान जिला इकाई के कार्यालय का उद्घाटन सांसद श्रीमती विजयलक्ष्मी ने किया।

इस अवसर पर भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरसिंह महामंत्री रमेश तिवारी मार्गदर्शक मंडल के सदस्य और उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह, सारण प्रमंडल के प्रमंडलीय अध्यक्ष रामनरेश सिंह,बिहार प्रदेश के संयोजक प्रोफेसर रविंद्र यादव भोजपुरिया, सिवान जिला के जिला अध्यक्ष श्रीराम राजेश कुमार सिंह, जिला मंत्री अवधेश सिंह, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष प्रभावती देवी, भोलेनाथ प्रसाद, पंकज कुमार, अवधे, प्रभुनाथ सिंह, आनंद श्रीवास्तव, डॉ राजेश, अनिल श्रीवास्तव, पप्पू जी, तारकेश्वर पाण्डेय, रितेश कुमार,लाल बाबू यादव सहित भोजपुरी पुनर्जागरण मंच से जुड़े अधिकारी पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यालय उद्घाटन के बाद सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा मिलना चाहिए।यह भोजपुरी भाई बहनों के लिए उनके पहचान और अस्मिता का सवाल है। भोजपुरी भाषा भाषा ही नहीं संस्कृति भी है। इसलिए मैं संवैधानिक दर्जा के लिए निश्चित रूप से लोकसभा में मांग करूंगी।

पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के साथ भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए कदम मे कदम मिलाकर चलने का आश्वासन दिया। 

विधायक करनजीत सिंह ने भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के अभ्युदय नवजागरण मंच के कार्यों को सराहा और इसको उचित ठहराया।

इस समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नरसिंह ने अपने संबोधन में कहा की 75 बरस की आजादी के बाद भी भोजपुरी जैसी समृद्ध और विशाल जन समूह की भाषा को संवैधानिक दर्जा नहीं प्राप्त हुआ यह बहुत चिंतनीय बात है। हम लोगों को एकजुट होकर संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए जन जागरण अभियान को तन मन धन से चलना होगा।

वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भोजपुरी हमारी शान है, पहचान है, अस्मिता है और संस्कृति है। इसको सुरक्षित करना सुरक्षित करना समृद्ध बनाना हम सभी लोगों का कर्तव्य है। समय आ गया है अब भोजपुरी को संवैधानिक दर्जा दिलाने का। 

सिवान जिला के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हम भोजपुरी के लिए तन मन धन से काम करने के लिए तैयार हैं।समारोह मे होली मिलन का कार्यक्रम भी हुआ।सभी लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दिए । गुरु नाथ प्रसाद और रामनरेश सिंह ने होली को अश्लीलता से बचने का आह्वान किया।

स्वागत गीत गाने वाले को पुरस्कृत भी किया गया। सभा का संचालन प्रोफेसर रवीन्द्र यादव भोजपुरिया ने किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य