मातृभाषा दिवस के अवसर पर कैलेंडर वितरित किया गया
रामकोला -मातृभाषा दिवस के अवसर पर बाबू विष्णु प्रताप सिंह स्मारक महाविद्यालय बभनौली रामकोला में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरसिंह महामंत्री रमेश तिवारी उपाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह देवरिया जिला के जिला अध्यक्ष डॉ अनूप सिंह ने संगोष्ठी को संबोधित किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए श्री नरसिंह ने कहा कि मातृभाषा को ही सहज भाषा कहा जाता है ।मातृभाषा का जीवन में बहुत ही महत्व है। यह मानव जीवन के विकास की आधारशिला है। मातृभाषा हृदय की भाषा है।भाव अभिव्यक्ति का अधिकार प्रकृति प्रदत्त है। इसका आदर करना समृद्ध बनाना प्रत्येक मनुष्य का नैतिक दायित्व है।विश्व की सभी भाषाएं आदर के योग्य है।न कोई छोटी है न कोई बड़ी है।सभी भाषाएं प्रयोग और व्यवहार से आगे बढ़ती हैं। प्रत्येक भाषा के अंदर एक आंतरिक सामर्थ होता है।
भोजपुरी दुनिया की समृद्ध भाषा है। जिसका मातृकुल संस्कृत है ।मातृभाषा उस भाषा को कहते हैं, जिसके द्वारा मनुष्य अपने भाव को सहजता पूर्वक स्वतंत्र होकर आनंद के साथ अव्यक्त करता है।
गांधी जी ने कहा था की माता के दूध में जितना मिठास होता है उतना मिठास मातृभाषा में भी होता है।
भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के महामंत्री रमेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि हम लोगों को अपनी मातृभाषा भोजपुरी के प्रति आदर और सम्मान का भाव होना चाहिए कुछ लोगों द्वारा भोजपुरी भाषा और साहित्य में फुहरपन परोसा जा रहा है। इसका जोरदार विरोध होना चाहिए। भोजपुरी पुनर्जागरण मंच भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने और भोजपुरी साहित्य और कला से फुहरपन को मिटाने के लिए एक नवजागरण अभियान चला रहा है। इसका सब लोगों को साथ देना चाहिए।
इस अंगोष्ठी को मंच के उपाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह और डॉक्टर अनूप सिंह के साथ-साथ धनंजय नाथ त्रिपाठी और रामजी यादव ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर अजय कुमार पांडे, धनंजय यादव ,अतेश कुमार दुबे ,उमेश यादव ,शुभंकर प्रजापति, अनूप खरवार, सुरभि पांडे, रीनू मल्ल, सिराज अहमद,अनिल यादव, आराधना पटेल,मनोज पाण्डेय, वैद्यनाथ सिंह, धर्मेंद्र यादव, अखिलेश मणि त्रिपाठी सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।
इस संगोष्ठी में 17 मार्च 2025 को होली के महापर्व पर लोकार्पण समारोह आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया,जिसमें रमेश तिवारी द्वारा रचित अंगड़ाई भोजपुरी पुनर्जागरण मंच द्वारा प्रकाशित भोजपुरी माटी का हीरा डॉक्टर लारी आजाद तथा प्रोजेक्ट सारथी के सौजन्य से भोजपुरी भाषा को प्रोत्साहित करने के लिए प्रकाशित भोजपुरी बाल साहित्य का भी लोकार्पण किया जाएगा।
इस अवसर पर भोजपुरी पुनर्जागरण मंच द्वारा प्रकाशित 2025 के कैलेंडर का वितरण विद्यालय परिवार के सदस्यों मे किया गया। विद्यालय परिवार के सदस्यों ने भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के भोजपुरी नवजागरण अभियान के साथ पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया ।