बिहार में नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार
बिहार कैबिनेट विस्तार के तहत बुधवार को राजभवन में सात मंत्रियों ने शपथ ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में संजय सरावगी, सुनील कुमार, जिबेश मिश्रा और विजय कुमार मंडल समेत सात नये विधायकों ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट विस्तार में जातिगत समीकरणों का विशेष ध्यान रखा गया है।
नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले सात विधायक हैं संजय सरावगी (दरभंगा), सुनील कुमार (बिहारशरीफ), जिबेश कुमार (जाले), राहु कुमार सिंह (साहेबगंज), मोती लाल प्रसाद (रीगा), विजय कुमार मंडल (सिकटी) और कृष्ण कुमार मंटू (अमनौर)।