हमें अपने अधिकार के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए
सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन हो रहा हैं। जिसके दूसरे दिवस आज महिला सशक्तिकरण पर स्वयं सेविकाओं को जागरूक किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि आज महिलाओं में शिक्षा के कारण जागरूकता फैली हैं।सूचना के युग में जागरूकता के बिना जीवन संभव नहीं हैं। हमें अपने अधिकार के प्रति सदैव जागरूक रहना चाहिए ।संविधान भी हमें यह अधिकार देता हैं।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ योगेंद्र सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ महिलाओं में सामाजिक, आर्थिक राजनैतिक रूप से पुरुषों के बराबर का अधिकार प्रदान करना हैं।
डॉ कमला यादव ने कहा कि आर्थिक विकास के लिए उद्यमिता एवं वित्तीय कौशल प्रदान करना हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ जनार्दन झा ने किया हैं।इस अवसर पर सभी स्टूडेंट्स एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।