महिला जनसुनवाई में 19 मामलों का त्वरित निस्तारण


देवरिया  -उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में 19 पीड़ित महिलाओं के प्रकरणों को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।

उपाध्यक्ष ने सभी मामलों को समझते संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के शीघ्र समाधान के निर्देश जारी किए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और किसी भी प्रकार की हिंसा या अन्याय की स्थिति में तुरंत राज्य महिला आयोग से संपर्क करने की सलाह दी गई। 

उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि महिलाओं की समस्याओं का समाधान शीघ्रता से किया जाए और इसे लेकर किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस बात पर विशेष जोर दिया कि आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के संरक्षण हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग के जिला प्रोबेशन अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, दिव्यांगजन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी), श्रम अधिकारी, जिला आपूर्ति अधिकारी, महिला थाना प्रभारी, समाज कल्याण अधिकारी, तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी देवरिया उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक नीतू भारती और मीनू जायसवाल (मनोवैज्ञानिक) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य