उत्तर प्रदेश अब औद्योगिक प्रदेश बनकर उभरा है-स्वतंत्रदेव सिंह


गोरखपुर - जल शक्ति मंत्री/जनपद के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने  राजकीय बौद्ध संग्रहालय में  उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश दिवस - 2025  का जनपद स्तरीय तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।  

मंत्री ने ऑल इंडिया फोटोग्राफी "रुट्स ऑफ़ बुद्धिज्म" के विजेताओं तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को  चेक व प्रमाण पत्र का वितरण भी किया। 

डा0 निर्मला चौधरी द्वारा रचित पुस्तक राजस्थानी चित्रशैली एवं सूर्य साहित्य का कॉपीराइट राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर को प्रदान किया गया। 


इसके तत्पश्चात एडी कन्या इन्टर कालेज तथा विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के छात्र/ छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों यथा नृत्य, गायन, कविता आदि की प्रस्तुति दी गयी। खादी ग्रामोद्योग द्वारा विद्युत चलित चाक विश्राम प्रजापति को वितरित की।


मंत्री ने अपने उद्बोधन में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों और विकास की यात्रा को उजागर करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का दिल है,यह भौगोलिक,ऐतिहासिक एव सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भारत का केंद्र बिंदु है।

उत्तर प्रदेश आज  जो उत्तम प्रदेश है और यह अब उत्तम प्रदेश से औद्योगिक प्रदेश बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं  समाज के सभी वर्गों, विशेषकर गरीबों, वंचितों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के साथ भारत का विचार भी बदला है।

 प्रधानमंत्री जी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के साथ ही हर आदमी सशक्त हो रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। विगत वर्षों से उत्तर प्रदेश में देश विदेश के करोड़ों पर्यटक आए हैं तथा इसी प्रकार दिव्य भव्य महाकुंभ में 40 करोड़ श्रद्धालु  संगम में डुबकी  लगाएंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद को पक्का मकान, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य बीमा कार्ड और रसोई गैस जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान की हैं।उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में आज उत्तर प्रदेश पर पूरा देश गर्व कर रहा है।प्रदेश सरकार सभी जरूरतमंद को जनकल्याणकारी योजनाओं लाभ प्रदान कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं के लाभ लेने के साथ अपनी जिम्मेदारी का भी पालन करना चाहिए। सभी को उत्तर प्रदेश दिवस की बधाई देते हुए  कहा कि अपने देश भारत, राज्य उत्तर प्रदेश तथा जनपद गोरखपुर के प्रति गर्व के भाव के साथ जीवन में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उ0प्र0 दिवस-2025 का आयोजन "विकास व विरासत प्रगति  पथ पर उत्तर प्रदेश" की थीम के साथ मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 24 जनवरी से 26 जनवरी 2025 तक पूरे प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि इन प्रदर्शनियों का अवलोकन अवश्य  करें ताकि वे शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत हो सके एवं लाभ प्राप्त कर सकें।  

इस अवसर पर महापौर डॉ0 मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता तथा मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी एवं अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य