मैड्रिड और बर्लिन में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन उद्योग का अग्रणी व्यापार मेला
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पर्यटन संपदा और सामर्थ्य को विश्व समुदाय के समक्ष प्रदर्शित कर विदेशी पर्यटकों को उ0प्र0 की ओर आकर्षित करने के लिए पर्यटन विभाग स्पेन की राजधानी मैड्रिड में 24 से 28 जनवरी, 2025 तथा जर्मनी की राजधानी बर्लिन में 04 से 06 मार्च, 2025 तक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन उद्योग मेले में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराने का निर्णय लिया है।
यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि वैश्विक मंच पर प्रदेश में स्थित 12 टूरिज्म सर्किट, ओडीओपी, हस्तशिल्प एवं अन्य विशेषताओं का प्रदर्शन एवं प्रचार प्रसार किये जाने की रणनीति बनाई गयी है।
इसके अलावा प्रदेश का गौरवशाली इतिहास समृद्ध विरासत और विशेषताओं की विदेशी पर्यटकों को जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि इस मेले में भाग लेने का उद्देश्य विदेशी पर्यटकों को उ0प्र0 की ओर आकर्षित करना है। ताकि उ0प्र0 विदेशी पर्यटकों के मामले में भी पूरे देश में पहले स्थान पर स्थापित हो।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय मेले में यह भी बताया जायेगा कि अब उ0प्र0 नये भारत का नया उ0प्र0 है। जहां सुरक्षा के साथ रेल, वायु, वाटर-वे तथा एक्सप्रेसवे की बेहतर कनेक्टिविटी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन 40 वर्ग मीटर में प्रदर्शनी लगाएगा। यहां 12 टूरिज्म सर्किट के महत्वपूर्ण स्थलों के अलावा हस्तकला, विभिन्न कलाकृतियों और एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) आदि का प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके अलावा, वीवीआईपी लाउंज, इंटरएक्टिव सेल्फी जोन और डिजिटल माध्यम (जैसे- स्क्रीन, मोबाइल ऐप और ब्रोशर) के जरिए दर्शकों से जुड़ने का प्रबंध होगा। इस आयोजन में टूर ऑपरेटरों और अन्य हितधारकों के साथ बिजनेस-टू-बिजनेस और बिजनेस-टू-कंज्यूमर इंटरैक्शन को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किया जाएगा।
जयवीर सिंह ने बताया कि इन आयोजनों में उत्तर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों और विषयों को वैश्विक मंच पर लाया जाएगा, जिनमें महाकुंभ-2025, बौद्ध सर्किट, ईको-पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन और वेलनेस पर्यटन की बढ़ती संभावनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में भगवान बुद्ध की भूमि उत्तर प्रदेश और महाकुंभ-2025 जैसे आकर्षक स्लोगन के माध्यम से दर्शकों का ध्यान खींचा जाएगा।
साथ ही, प्रचार सामग्रियां, पर्यटन से जुड़ी फिल्में और उत्तर प्रदेश के पर्यटन मानचित्र वितरित किए जाएंगे। इन आयोजनों का विशेष ध्यान बौद्ध सर्किट, राज्य के सांस्कृतिक उत्सवों और विरासत स्थलों को बढ़ावा देने पर रहेगा। इन आयोजनों में उत्तर प्रदेश का शानदार प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए पर्यटन विभाग ने पेशेवर एजेंसियों से अत्याधुनिक प्रदर्शनी स्पेस डिज़ाइन, निर्माण और प्रबंधन के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि राज्य के पर्यटन स्थलों की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास है। उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, और विविध पर्यटन अनुभवों को पेश कर एक प्रमुख वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में उभरेगा।