विश्व के प्रसिद्ध धरोहरों की छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया


झांसी -आज विश्व धरोहर सप्ताह 19-25 के अन्तर्गत झांसी सहित विश्व के प्रसिद्ध धरोहरों की छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। 

प्रदर्शनी में झांसी का किला, गढ़कुण्डार का किला, ताजमहल, देवगढ़ के मन्दिर, दतिया, काशी विश्वनाथ मन्दिर, बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर, कपलिवस्तु, गुरूगोक्षनाथ मन्दिर, कोणार्क सूर्य मन्दिर, अजन्ता की गुफाएं, आगरा किला, फतेहपुर सिकरी, एवं बोधगया आदि सहित देश के अन्य प्रसिद्ध स्माराकों के चित्र लगाये गये। प्रदर्शनी में भारी संख्या में दर्शकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

आयोजित प्रदर्शनी में अनेक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया जिसमें सीएल मेमोरियल पब्लिक स्कूल आवास विकास झांसी, लिटिल लाइफ पब्लिक स्कूल, झांसी सहित अन्य विद्यालय भी सम्मिलित रहे। 

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए डा0 मनोज कुमार गौतम ने कहा कि विश्व धरोहर सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित प्रदर्शनी में विश्व के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारकों के विषय में जानकारी दी गयी है।

उन्होने यह भी कहा कि हमारी संस्कृति विरासत प्राचीन काल से समृद्ध रही है और हमारी संस्कृति समूचे विश्व में अदभूत एवं अद्धितीय है। अपने उदबोधन मे डा गौतम ने यह भी कहा कि यूनेस्को द्वारा जनवरी 23 तक पूरे विश्व में अब तक कुल 1157 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किये जा चूके है। जिसमें से 43 स्थल भारत में है। जो हमारे लिये गौरव का विषय है। 

कार्यक्रम में सर्वश्री अशोक अग्रवाल काका, रिंकी श्रीवास्तव, स्नेहा सिंह, शौर्या अग्रवाल, सुरेश झा, मनीष कुमार, अजय वर्मा, महेन्द्र, अनिल, अहमद खां एवं राजाराम यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थि रहे।

कार्यक्रम के अन्त में रिंकी श्रीवास्तव ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य