कृषकों को कृषि से जुड़ी आधुनिक प्रगति से सम्बन्धित दी गई जानकारी


देवरिया-  कृषि सूचना तंत्र योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी, मेला एवं नेशनल मिशन ऑन एडबिल ऑयल (ऑयल सीड्स) योजनान्तर्गत एक दिवसीय खरीफ गोष्ठी/मेला का आयोजन जिला पंचायत सभागार, देवरिया में किया गया।

कार्यकम में मुख्य अतिथि सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी थे। कृषि गोष्ठी/मेला में कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा उपस्थित कृषकों को कृषि से सम्बन्धित जानकारी दी गई। 


सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने गोष्ठी में कृषकों को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2017 में किसानों का कर्ज माफ किया गया तथा सरकार द्वारा बिचौलियों को खत्म कर दिया गया है, जिससे किसान सीधे अपना धान, गेंहू सरकार को विक्रय कर रहे हैं। इसी तरह से सर्पदंश से मरने वाले किसानों के परिवार को सरकार द्वारा 05 लाख रुपए का राहत के रूप में देने की व्यवस्था की गयी है। जनपद ने सभी कृषकों को कृषि योजनाओं की जानकारी हो सके इसके लिए उप कृषि निदेशक, देवरिया से कहा गया कि विभागीय योजनाओं की जानकारी देने हेतु अलग से हेल्प डेस्क बनाने की व्यवस्था की जाय।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि किसान कृषि के क्षेत्र में हो रहे नए प्रयोगों से अवगत रहें और आधुनिक वैज्ञानिक विधि से खेती करें। फसलों के विविधीकरण को अपनाये। 

जनपद के किसान परंपरागत कृषि के साथ बागवानी, फलोत्पादन, मत्स्यपालन इत्यादि भी करें। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी।उन्होंने कहा कि जनपद के प्रगतिशील किसानों के खेतों में किसानों को विजिट कराया जाये, जिससे किसान नई-नई तकनीक सीखकर खेती करें और अधिक उत्पादन कर अपनी आय में वृद्धि कर सके।

उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य द्वारा जनपद स्तरीय खरीफ गोष्ठी में मुख्य अतिथि सदर विधायक, जिलाधिकारी तथा उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारी गण एवं कार्यक्रम में आये हुए कृषकों का स्वागत करते हुए किसानों को जानकारी दी गयी कि कृषक जैविक खेती करें एवं अपने खेतों में पराली न जलायें, बल्कि उसे अपने खेतों में सड़ा कर जैविक खाद के रूप में प्रयोग करें। 

इस समय फसल में कीट रोग अधिक लगते हैं इसलिए फसलों में कीटनाशी का छिड़काव करें। साथ ही मोटे अनाज के बारे में बताया कि कृषक मोटे अनाज का रकबा बढ़ायें और जितने भी किसान मोटे अनाज का मिनीकिट लेकर जायें वो जरूर बुवाई करें।

डा. रजनीश श्रीवास्तव, कृषि विज्ञान केन्द्र, देवरिया ने बागवानी फसल पर जानकारी देते हुए बताया कि किसान  खेती में विविधता लायें जिससे मृदा में पोषक तत्व बना रहे। समन्वित कृषि प्रणाली के द्वारा कम लागत में अधिक उत्पादन या लाभ प्राप्त करें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, देवरिया ने किसान गोष्ठी में कृषकों को पशुओं में टीकाकरण के बारे में जानकारी दिया एवं पशुओं में दुग्ध उत्पादन कैसे बढ़ाया जाय इस पर भी कृषकों को बताया कि पशुओं को अधिक से अधिक हरा चारा खिलायें एवं कृत्रिम गर्भाधान के बारे में बताया गया।

 जिला विकास प्रबन्धक, नाबार्ड ने दलहनी, तिलहनी खेती के बारे में जानकारी दिया गया तथा किसानों के०सी०सी० एवं फसल बीमा योजना के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कृषको को ए०आई०एफ० योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके अन्तर्गत यदि कोई भी एग्रीकल्चर स्नातक व्यवसाय लोन लेकर करते हैं तो उनको ब्याज दर पर 6 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा।

डा० मान्धाता सिंह, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र, मल्हना द्वारा गोष्ठी में किसानों को समेकित खेती पर जानकारी दी गयी। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक खेती पर भी जानकारी देते हुए बताया कि प्राकृतिक खेती पूरी तरह से पशुपालन पर ही निर्भर होती है। इसके लिए कृषकों को गाय पालन कर बीजामृत एवं जीवामृत तैयार कर प्राकृतिक खेती कर सकते हैं। विश्वम्भर मिश्र, प्रगतिशील किसान द्वारा मोटे अनाज मक्का, मढुआ, कोदो, बाजरा, ज्वार इत्यादि की खेती करने की जानकारी दिया गया तथा कृषि विभाग से अनुरोध किया गया कि मिनीकिट समय से विभाग में मंगवाकर वितरण कराया जाय।  

पवन मिश्र, अध्यक्ष, भारतीय किसान मोर्चा, देवरिया ने किसान गोष्ठी/मेला में आये हुए कृषकों को बताया कि कृषि विभाग द्वारा फसल बीमा कराने वाले किसानों को दैवीय आपदाओं से फसलों के नष्ट होने पर बीमा का लाभ दिया जाता है। इसके अतिरिक्त कृषक की खेत में मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना का भी लाभ दिया जाता है।


गोष्ठी में छठ्ठू यादव,  ब्लाक प्रमुख, भलुअनी,  पवन मिश्र, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान मोर्चा, नीरज शाही, पूर्व राज्यमंत्री, सुभाष मौर्य, उप कृषि निदेशक, मृत्युंजय सिंह, जिला कृषि अधिकारी, संतोष कुमार मौर्य, भूमि संरक्षण अधिकारी,  धीरेन्द्र प्रताप सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ,  ओंकारनाथ दूबे, कृषि वैज्ञानिक एवं अन्य विभागों के अधिकारी व कृषि वैज्ञानिक उपस्थित थे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य