सलमान खान को सिद्धू मूसेवाला की तरह हत्या करने साजिश रची
मुंबई -बिश्नोई गैंग फिल्म स्टार सलमान खान को मारने की साजिश कई महीनों से रच रहा था। नवी मुंबई पुलिस ने सलमान खान मामले में चार्जशीट फाइल कर दी है। 350 पन्नों की इस चार्जशीट में अनेक चैंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जैसे सलमान खान का पीछा बीते कई महीनों से किया जा रहा था।
गौरतलब है कि ईद के एक दिन पहले सलमान खान के अपार्टमेंट जो गोलियां चलाई गई उसकी जिम्मेदारी लारेंस गैंग ने ले ली है। सलमान को मारने के लिए बिश्नोई का दो अलग-अलग ग्रुप एक्टिव था जिसमें एक ग्रुप मुंबई वाली फायरिंग में था। दूसरा ग्रुप नवी मुंबई का था जिसकी चार्जशीट फाइल की गई. बहरहाल नवी मुंबई के इस केस में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने ऐसी चाल चली की खुद बिश्नोई भी हैरान होगा। पुलिस ने अपने ही एक आदमी को बिश्नोई के गैंग में शामिल करवा दिया और महीनों उसे विश्वास में लेकर उस पुलिस के मुखबिर ने हर खबर पुलिस तक पहुंचाई। जब पूरा पुख्ता हो गया तो पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तारी शुरू की।
चार्जशीट की विस्तृत जानकारी
अभिनेता सलमान खान की हत्या के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पाकिस्तान से AK-47 राइफलें मंगवाई थीं। पनवेल पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, सलमान को सिद्धू मूसेवाला की तरह मारने की योजना थी। हमला किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान किया जाता या फिर तब जब सलमान पनवेल वाले फार्महाउस में होते। महाराष्ट्र पुलिस ने तमाम तकनीकी सबूतों के आधार पर चार्जशीट दायर की है।