सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया


कुशीनगर -सड़क दुर्घटना की दृष्टि से भारत का विश्व में प्रथम स्थान है।उत्तर प्रदेश का इस दृष्टि से भारत में प्रथम स्थान है और कुशीनगर का उत्तर प्रदेश में 16 वा स्थान है।यह आंकड़े अत्यंत भयावह है। 

आंकड़े बताते हैं कि भारतीय सड़क सुरक्षा को लेकर दुनिया के सबसे गैर जिम्मेदार लोग हैं।यह हम सभी के लिए शर्म की बात है। उपरोक्त बातें ए आर टी ओ कुशीनगर मोहम्मद अजीम ने राष्ट्रीय सेवा योजना बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहा।  

उन्होंने बताया कि हम भारतीय गाड़ी चलाते समय अनावश्यक हॉर्न बजाते हैं और दुर्घटना के शिकार लोगो को छोड़कर चले जाते हैं।यह व्यवहार हमारे सभ्य समाज में एक कलंक के समान है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो विनोद मोहन मिश्र ने बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहने। यह हमारी सुरक्षा हेतु अत्यंत जरूरी है।सड़क दुर्घटना में सबसे अधिक मृत्यु सिर की चोट के कारण होती है।हम लोग ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने की जगह तोड़ने में विश्वास करते हैं।यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।सड़क दुर्घटना में अकसर यह देखा जाता है कि किसी और की गलती की सजा कोई और भोगता है। 

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन और पुष्प अर्चन के साथ हुआ।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ जितेंद्र मिश्र ने किया जबकि अतिथियों का स्वागत और परिचय कार्यक्रम अधिकारी डॉ निगम मौर्य ने किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ पारस नाथ ने सभी स्वयसेवकों को सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ भी दिलवाई और सभी का आभार ज्ञापन किया।

इस अवसर पर स्वयसेवक आदर्श मिश्र,विकास कुशवाहा,मंगला आर्या,सुजाता मिश्रा, संजय गौड़, फूलचंद समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य