महिला सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया
सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस के दिन कमला यादव ने महिला सशक्तिकरण एवं वर्तमान भारतीय समाज विषय पर अपने प्रकाश डाले।
कमला यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का राष्ट्रीय उद्देश्य महिलाओ की प्रगति और उनमें आत्म विश्वास का संचार करना है। महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक है कि क्योकि वे समाज की आवश्यक अंग है अगर आप उन्हें सशक्त करें उन्हे शक्तिशाली बनाएं तो समाज मजबूत होगा। भारतीय समाज की विसंगतियां खत्म हो जायेगी। आत्मनिर्भर के स्तर को बढ़ाती है।
उक्त अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ० योगेन्द्र सिंह ने कहा कि सशक्तिकरण का अर्थ वे स्वयं के अधिकारी पर कार्य करने के लिए एक जिम्मेदार और स्व-निर्धारित तरीको से अपने हितों का प्रतिनिधित्व कर सके।
उक्त अवसर पर प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार डॉ० जनार्दन झा, डॉ० अभिषेक कुमार एवं छात्राएं उपस्थित रही।