संदेश

जनवरी, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शंभू शरण बने देवरिया जिले के अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष

चित्र
देवरिया - दिव्य शक्ति मैरिज लॉन चीनी मिल ग्राउंड में आज अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के देवरिया जिलाध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न हुआ । वोटो की गिनती में शुरुआती रुझानों में ही स्थितियां साफ दिखने लगी । अध्यक्ष पद चुनाव में दो प्रत्याशी थे शंभू शरण कुशवाहा और बलवंत कुशवाहा । शंभू शरण कुशवाहा ने अपने प्रतिद्वंदी बदलवंत को 168 वोटो से हरा दिया । शंभू को 921मत मिले तो वही बलवंत को 753। आपको बताते चले कि शंभू शरण पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामपुर कारखाना एवम समाजवादी पार्टी के छात्र सभा के पूर्व राष्ट्रीय  सचिव रह चुके है ।  शंभू की इस जीत ने उसे लंबी रेस में शामिल कर दिया है , वह भविष्य का नेता हो चुके हैं 2027 के लिए ।  शंभू शरण ने निष्पक्ष प्रतिनिधि से वार्ता क्रम में कहा कि मैं समाज के गरीब बच्चों की शिक्षा, कन्या विवाह और कुशवाहा समाज के प्रत्येक परेशान लोगो की मदद करूंगा । शंभू के जिलाध्यक्ष बनने से कुशवाहा समाज में हर्ष का माहौल है।  एक युवा , संघर्षशील और कर्मठी को जिलाध्यक्ष चुनकर कुशवाहा समाज गौरवांवित हो रहा है । 

बिहार में बनीं नई सरकार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने उपमुख्यमंत्री

बिहार में रविवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला है। रविवार की सुबह बिहार में राजनीतिक उठा पटक के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया। इसके बाद महागठबंधन की सरकार का बिहार में अंत हो गया। वहीं नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ देते हुए राज्य में एक बार फिर से सत्ता कायम की और मुख्यमंत्री पद की शपथ कुछ ही घंटे के भीतर ग्रहण कर ली है।  नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय सिंह ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। सम्राट चौधरी और विजय सिंह दोनों ही नए चेहरे हैं जिन पर भाजपा ने एक बार फिर से दांव लगाया है। बीजेपी ने इस बार बिहार में सम्राट चौधरी और विजय सिंह को डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया। उपमुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी ने दो नए चेहरों पर भरोसा जताया है। इसके साथ ही बिहार भाजपा ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिंह को उप नेता चुना है। बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को पटना में होना है। शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पटना पहुं...

दिवंगत पत्रकार के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता

चित्र
देवरिया-सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी एवं जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने पत्रकार धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, निवासी ग्राम व पोस्ट पिपरपाती, जनपद देवरिया की असामयिक मृत्यु पर उनकी पत्नी निकू मिश्र को उनके घर पर जाकर मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के अंतर्गत राहत राशि स्वरूप पाँच लाख रूपये का चेक प्रदान किया। सदर विधायक एवं जिलाधिकारी ने शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया। सदर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पत्रकारों एवं उनके परिजनों के हर  सुख-दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।  उन्होंने मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की राहत राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

संस्कृति उत्सव-2023 का आयोजन किया गया

चित्र
गोरखपुर - क्षेत्रीय सस्कृति केन्द्र, गोरखपुर तथा मण्डलायुक्त प्रशासन गोरखपुर के संयुक्त तत्वधान में संस्कृति उत्सव-2023 के अंतर्गत विभिन्न जनपदों से आये हुए कलाकरों द्वारा लोकगायन व नृत्य की प्रस्तुति आज राजकीय बौद्ध संग्रहालय गोरखपुर के सभागार में आयोजित किया गया।  संस्कृति उत्सव-2023 का शुभारम्भ निर्णायक मण्डल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में सभी आये हुए प्रतिभागियों का प्रदर्शन बहुत ही सुन्दर व सराहनीय रहा।  कार्यक्रम में निर्णायक की मुख्य भूमिका में रंजना श्रीवास्तव, सुमन वर्मा, सोनिका सिंह, वंदना दास, मनीष कुमार एवं डाॅ0 ब्रजेन्द्र नारायण और अपर सूचना अधिकारी शान अहमद उपस्थित रहें। मण्डल संयोजक पी0 कुमार के निर्देशन में कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।प्रतियोगिता की शुरूआत नूरजहाॅं द्वारा राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया, जिसमें हमार देशवा हवे सोने के चिरईया........के साथ की गयी।  इसी क्रम में अमर अंजन महराजगंज द्वारा निर्गुण जिसका बोल गवने के दिनवा नियराइल ये.......एवं हरिश्चन्द्र द्वारा एक विकास गीत हमार पियवा करिहे किसानी लेके झण्डा तिरंगा निशानी........

सरपंच और सहायक सचिव ने 4 जीवित लोगों का बनवाया मृत्यु प्रमाण पत्र, निकाली अंत्येष्टि राशि

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक चौकाने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जीवित लोगों के मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर अंत्येष्टि सहायता राशि निकाल ली गई। इस मामले के सामने आने के बाद विभाग और लोगों में हड़कंप मच गया। इस मामले के सामने आते ही जिला कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सहायक सचिव भीकम जाटव पर प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि, सहायक सचिव ने चार लोगों को फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर अंत्येष्टि सहायता राशि निकाल ली। वहीं जिन चार लोगों के के मृत्यु प्रमाण पात्र बनाए गए हैं, उनमे से तीन उपसरपंच सपना सिंह के परिवार के है। सहायक सचिव ने उपसरपंच सपना के ससुर प्रीतम और दो जेठ होतम और भारत का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना दिया। इस मामले के सामने आने के बाद कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। निकाली अंत्येष्टि राशि घटना की जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत किठौंदा के सरपंच खेम सिंह जाटव ने बताया उनकी पंचायत में जीवित व्यक्तियों के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उप सरपंच और सहायक सचिव विक्रम जाटव द्वारा अंत्येष्टि की राशि के 5-5 हजार रुपए निकाले जा...

जिला उद्यान अधिकारी देवरिया कैम्पस में स्टॉल लगाकर किया गया निवेश वितरण

चित्र
देवरिया- कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी देवरिया कैम्पस में निवेश वितरण स्टॉल लगाकर किया गया। मेले में मेसर्स बापना सीड्स व एन.एच.आर.डी.एफ. के प्रतिनिधि ने भाग लिया।  कार्यक्रम में सांसद सदर प्रतिनिधि रविन्द्र प्रताप मल्ल तथा विधायक देवरिया सदर प्रतिनिधि नवीन सिंह,  रामसिंह जिला उद्यान अधिकारी,  सीताराम यादव, व०उ०नि० एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहें। प्याज बीज का वितरण सांसद प्रतिनिधि एवं विधायक प्रतिनिधि द्वारा पंजीकृत कृषकों को किया गया।  कृषकों की सहमति के आधार पर उनको देय अनुदान की धनराशि से बीज मूल्य का भुगतान बीज आपूर्तिकर्ता फर्म को किया जायेगा।