नारी अबला नहीं सबला है- बाल मुकुंद पांडे
कुशीनगर -भारतीय नारी अबला नहीं सबला है। वह बहन,पत्नी और मां के रूप में न सिर्फ आदरणीय रही है अपितु भाई,पति और पुत्र की रक्षक भी रही है।भारतीय इतिहास हमारी वीरांगनाओं के यशस्वी गान से भरा पड़ा है। हमारी यहां स्त्रियों ने वेद की ऋचाओं की रचना से लेकर के युद्ध भूमि में पराक्रम तक के अनेक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। भारतीय नारी शक्ति स्वरुप है। शक्ति के नौ रूपों के रूप में हम उसकी आराधना करते हैं ।उसको असहाय एवं निर्बल समझने की भूल कोई अल्प ज्ञानी ही कर सकता है। छात्रा बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन साहसी कार्यक्रम विद्यार्थी परिषद की एक उत्कृष्ट पहल है। इससे हमारी बहन अपनी सुरक्षा स्वयं करने में न सिर्फ सक्षम बनेंगी अपितु उनकी तरफ कोई बुरी नजर से देखकर सुरक्षित नहीं बच पाएगा।
यह बातें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पडरौना द्वारा आयोजित मिशन साहसी कार्यक्रम के मेगा शो के अवसर पर अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति के राष्ट्रीय महामंत्री बालमुकुंद पांडे ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कही।
इस अवसर पर अभाविप गोरक्षप्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ निगम ने बताया की मिशन साहसी कार्यक्रम की शुरुआत मुंबई प्रांत से हुई। इसको बाद में अखिल भारतीय कार्यक्रम के रूप में विस्तारित किया गया।ऐसे बहुत बिरले उदाहरण मिलते हैं जब किसी संगठन के कार्यक्रम को सरकार अपने स्तर पर प्रचारित,प्रोत्साहित एवं संचालित करती हो। उत्तर प्रदेश द्वारा चलाया जा रहा मिशन शक्ति कार्यक्रम अभाविप के मिशन साहसी कार्यक्रम से ही प्रेरित है।
यह अभाविप की दूरदृष्टि और राष्ट्र के प्रति उसके समर्पण का अनुपम उदाहरण है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना कल से ही राष्ट्र के पुनर निर्माण में छात्र शक्ति के योगदान को महत्वपूर्ण मानती है इस हेतु छात्रों के अंदर राष्ट्रभक्ति, साहस , रचानात्मकता और उत्तरदायित्व की भावना का विकास के हेतु विविध कार्यक्रमों के माध्यम से प्रयास करती है।आज का मिशन साहसी कार्यक्रम इसी दिशा में एक कड़ी है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पडरौना जिले के पुलिस अधीक्षक धवन जायसवाल रहे। आपने मिशन साहसी कार्यक्रम प्रशंसा करते हुए इतने महतवपूर्ण कार्यक्रम हेतु विधार्थी परिषद के आयोजकों को धन्यवाद दिया। आपने कहाकि समाज में जागरूकता और स्त्रियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु अभाविप अपने स्तर पर उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। मिशन साहसी के माध्यम से हमारे छात्रा बहनों के अंदर आत्मविश्वास और आत्मरक्षा के गुणों का विकास होगा। कार्यक्रम का संचालन तनुज पाठक ने किया।
इस अवसर पर मंच पर वनवासी कल्याण परिषद गोरख प्रांत के प्रांत मंत्री की सुमित त्रिपाठी ,उदित नारायण पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो ममता मणि त्रिपाठी और उदित नारायण पीजी कॉलेज के प्राचार्य सुरेंद्र त्रिपाठी ,सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
मंचासीन अतिथियों एवं उपस्थित विद्वतजनों ,अध्यापकों एवं छात्राओं का आभार ज्ञापन जिला प्रमुख डॉक्टर अजय सिंह ने किया।
अतिथि परिचय जिला संयोजक धन्नु जायसवाल ने कराया।
इस अवसर पर जिला प्रचारक मनीष,प्रो संजय सिंह, विभाग संगठन मंत्री अनूप, जिला संगठनम्त्री मंत्री आलोक, राजन मद्धेशिया इत्यादि समेत हजारों की संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।