संदेश

दिसंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

गन्ना केंद्र प्रभारी (तौल लिपिक)को जिलाधिकारी ने किया निलंबित

चित्र
कुशीनगर -घटतौली की मिलती शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा आज कठकुइयां गन्ना क्रय केंद्र सेमरा हरदोपुर गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कठकुइयां गन्ना क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिले वहां उपस्थित कृषकों से केंद्र प्रभारियों (तौल लिपिक)की उपस्थिति के बारे में  तथा अन्य सुविधाओं के बारे में संवाद कर जानकारी ली,  जिस पर किसानों द्वारा बताया गया कि उनकी ट्रालियां विगत एक सप्ताह से खड़ी है।  केंद्र प्रभारी एक या दो घंटे के लिए केवल आते हैं फिर चले जाते हैं जिस पर प्रथम दृष्ट्या कार्यों में बरती गई लापरवाही और अनुपस्थिति के कारण जिलाधिकारी ने निलंबित करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी पडरौना द्वारा उपस्थिति किसानों का बयान भी लिया गया। सेमरा हरदोपुर गन्ना क्रय केंद्र (न्यू शुगर मिल्स ढाढा बुजुर्ग हाटा के अंतर्गत )के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित गन्ने से लदी ट्राली का वजन की जांच बाट एवं मशीन दोनो से कर पुष्टि की। मात्र 5 क्विंटल ही बाट रखे रहने  व क्रय केंद्रों पर मानक के अनुरूप कुल 10 क्विंटल (1 टन) बाट न रख...

51 कृषकों के दल को कृषि विश्व विद्यालय कुमारगंज के लिए रवाना किया गया

चित्र
देवरिया -सब - मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनान्तर्गत उद्यान विभाग को प्राप्त भ्रमण कार्यक्रम लक्ष्य के सापेक्ष प्रदेश के अन्दर कृषक भ्रमण कार्यक्रम हेतु मेसर्स अंकित अनुसूचित समाज कल्याण टेक्निकल नारी उत्थान एवं शिक्षण संस्थान, नार्मल कालोनी नन्दना वार्ड पश्चिमी (निकट गया दास इण्टरमीडिएट कॉलेज) बरहज देवरिया के माध्यम से आज 51 कृषकों के दल को आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज एवं मसौधा प्रक्षेत्र अयोध्या के लिए सीताराम यादव, अपर जिला उद्यान अधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर बस को रवाना किया गया।  कृषकों को विश्वविद्यालय एवं प्रक्षेत्र का भ्रमण कराते हुए औद्यानिक फसलों/ बागवानी के सम्बन्ध में नवीनतम तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी।

राष्ट्रीय समानता दल ब्यवस्था परिवर्तन और आर्थिक प्रजातंत्र का पक्षधर है- मोती लाल

चित्र
लखनऊ - आज होटल रिदा लालबाग लखनऊ  में राष्ट्रीय समानता दल की राष्ट्रीय कार्य समिति  की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 पर प्रस्ताव पारित हुआ कि दल उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, में चुनाव लड़ेगा, संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सामाजिक न्याय के पक्षधर दलों से गठबंधन करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल शास्त्री ने कहा कि राष्ट्रीय समानता दल ब्यवस्था परिवर्तन और आर्थिक प्रजातंत्र का पक्षधर है। वर्तमान भाजपा सरकार देश मे तानाशाही राज स्थापित कर रही है।पिछड़े और दलित समाज के हक़ अधिकार और सम्मान की खुलेआम लूट मचा रखा है।देश के 90 प्रतिशत जनता के लिए अभिशाप है। मुख्यमहासचिव अगमस्वरूप कुशवाहा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पुरी रणनीति के साथ चुनाव लड़ा जाएगा।देश मे सामाजिक न्याय का राज स्थापित करेंगे।  संजयदीप कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ने कहा कि राष्ट्रीय सवालों के साथ साथ क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाने की जरूरत है। ई महेशचंद्र प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश ने प्रस्ताव रखा कि जातिवार जनगणना को लोकसभा चुनाव का प्रमुख मुद्दा रखा जाये। परमानंद प्र...

नारी अबला नहीं सबला है- बाल मुकुंद पांडे

चित्र
कुशीनगर -भारतीय नारी अबला नहीं सबला है। वह बहन,पत्नी और मां के रूप में न सिर्फ आदरणीय रही है अपितु भाई,पति और पुत्र की रक्षक भी रही है।भारतीय इतिहास हमारी वीरांगनाओं के यशस्वी गान से भरा पड़ा है। हमारी यहां स्त्रियों  ने वेद की ऋचाओं की रचना से लेकर के युद्ध भूमि में पराक्रम तक के अनेक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। भारतीय नारी शक्ति स्वरुप है।  शक्ति के नौ रूपों के रूप में हम उसकी आराधना करते हैं ।उसको असहाय एवं निर्बल समझने की भूल कोई अल्प ज्ञानी ही कर सकता है। छात्रा बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन साहसी कार्यक्रम विद्यार्थी परिषद की एक उत्कृष्ट पहल है। इससे हमारी बहन अपनी सुरक्षा स्वयं करने में न सिर्फ सक्षम बनेंगी अपितु उनकी तरफ कोई बुरी नजर से देखकर सुरक्षित नहीं बच पाएगा। यह बातें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पडरौना द्वारा आयोजित मिशन साहसी कार्यक्रम के मेगा शो के अवसर पर अखिल भारतीय इतिहास संकलन समिति के राष्ट्रीय महामंत्री बालमुकुंद पांडे ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कही।  इस अवसर पर अभाविप गोरक्षप्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ...

राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारी

चित्र
जयपुर-  जयपुर राजधानी में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष पर फायरिंग का मामला सामने आया है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है। बदमाश ने श्याम नगर इलाके में सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को गोली मारी है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को मानसरोवर के मेट्रो मास हॉस्पिटल में गंभीर स्थिति में भर्ती करना है। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के गनमैन को भी गोली लगने की खबर है। अभी तक की जानकारी के अनुसार गोगामेड़ी पर 2 राउंड की फायरिंग की गई हैं। पुलिस पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

सिकटिया गाँव मे कालाजार और फाइलेरिया मरीजों से मिली नेशनल टीम

चित्र
देवरिया -फाइलेरिया व कालाजार उन्मूलन को लेकर जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। इसको लेकर  युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रगति को जानने के लिए बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) की नेशनल टीम द्वारा  बनकटा ब्लाक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सिकटिया गांव का  भ्रमण किया गया।  बीएमजीएफ के कंट्री लीड डॉ. भूपेंद्र त्रिपाठी के नेत्रत्व में डब्लूएचओ, पाथ और सीफार के  प्रतिनिधियों ने  सबसे पहले सीएमओ डॉ राजेश झा से मुलाक़ात की तत्पश्चात बनकटा ब्लॉक के पीएचसी और सिकटिया गांव का जायजा लिया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं से अगस्त माह में चले एमडीए अभियान में दवा सेवन के विषय में जानकारी ली। साथ ही फाइलेरिया नेटवर्क से चुनौतियों के बारे में भी चर्चा की। डॉ. भूपेंद्र ने डीएमओ  सुधाकर मणि से इस बात की जानकारी ली कि फाइलेरिया मरीजों को क्या-क्या सुविधा दी जा रही है। हाईड्रोसिल के मरीज के लिए ऑपरेशन की सुविधा है या नहीं। सिकटिया गांव में टीम ने कालाजार मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके  अलावा पूछा क्या उन्हें आवास का लाभ...

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

चित्र
सलेमपुर - राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर, देवरिया में कल राष्ट्रीय सेवायोजना के अवंतिका ईकाई के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता के अन्तर्गत एक कार्यक्रमआयोजित किया गया । जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार रहे। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि वोट देने के अधिकार सबसे बड़ा अधिकार है जिसके द्वारा हमे किसी भी देश या राज्य या स्थानीय चुनाव के आधार पर क्षेत्र का दशा और दिशा बदल सकते है। हमे किसी प्रलोभन में नही आना है और एक मजबूत लोकतंत्र के नींव रखने का प्रयास कराना है निर्भीक मतदाताओं के हाथ में लोकतंत्र का बाग डोर होती है। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ० योगेन्द्र सिंह ने कहा कि मतदाताओ को जैसे ही 18 वर्ष पूर्ण करे अपने निकटतम बी0एल0ओ0 से सम्पंक करे । वोटरकार्ड बनने की प्रक्रिया आरम्भ करनी चाहिए लोकतंत्र में मतदाताओ को निर्भीक होकर वोट डाल कर देश की विकास में योगदान देनी चाहिए पार्टी, जाति एवं धर्म से उपर उठ कर वोट डालना चाहिए। आजादी के 75 वर्ष बाद विश्व में भारत को अग्रीम बनाने में मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उक्त अवसर पर डॉ० जनार्दन झा, डॉ० कमला यादव और डॉ० अभिषेक...

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में खिला कमल, तेलगाना में कांग्रेस के हाथ को मिली मजबूती

2024 लोकसभा चुनाव से पहले 2023 के आखिर में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा था। रविवार को इन पांच राज्यों में से चार राज्यों के चुनावी नतीजे आ गए जो राजनीतिक लिहाज से बेहद ही महत्वपूर्ण है।  और खास बात यह रही कि भाजपा ने तीन राज्यों में जबरदस्त सफलता हासिल की। लोकसभा चुनाव के हिसाब से महत्वपूर्ण माने जाने वाले हिंदी पट्टी के राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश भाजपा के हाथों लग गया है। कांग्रेस को छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बड़ा झटका लगा है जहां वह अपने सरकार को बरकरार नहीं रख सकी।  भाजपा के लिए मध्य प्रदेश से अच्छी खबर आई है जहां उसने अपनी सरकार को बरकार रखा है। कांग्रेस के लिए अच्छी खबर तेलंगाना से आई जहां उसने बीआरएस की सरकार की जड़ों को उखाड़ फेंका और इस नए राज्य में पहली बार सरकार बनाने का मौका हासिल किया। इन नतीजों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं में जोश है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि इन चावन के नतीजे का बड़ा प्रभाव 2024 के चुनाव पर जरुर पड़ेगा। मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में खबर ल...

साहित्य और साहित्यकार ही हमारी परम्परा को यशस्वी बनाते हैं - केशव प्रसाद

चित्र
लखनऊ - जिस राष्ट्र के नागरिक और वहाँ का समाज यदि साहित्य और अपने साहित्यकार का सम्मान नहीं करता तो वह देश अपनी परम्परा को लम्बे समय तक जीवित रख नही पाता। ये साहित्य और साहित्यकार ही हमारी परम्परा को यशस्वी बनाते हैं। अतः इनका सम्मान हमारा कर्तव्य है। भाऊराव देवरस सेवा न्यास युवा साहित्यकारों को सम्मानित कर उसी राष्ट्रीय जिम्मेदारी को निभा रहा है। उक्त बातें लखनऊ स्थित माधव सभागार सरस्वती कुंज ,  निराला नगर में भाऊराव देवरस सेवा न्यास द्वारा आयोजित  29 वें पं. प्रतापनारायण मिश्र स्मृति युवा साहित्यकार को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशव प्रसाद मौर्य उप मुख्यमंत्री ने कहा।  उन्होने कहा कि आप जिनका जीवन सम्मानित प्रचारक के रूप में रहा और आगामी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्पद साहित्य लिखनेवाले पं. प्रतापनारायण मिश्र के नाम से दिया जाने वाले सम्मान का कार्यक्रम कई मायने में महत्वपूर्ण है। भाऊराव देवरस जी के नाम से बने इस न्यास के द्वारा सेवा के इतने कार्य किए जा रहे हैं वह समाज को जोड़नेवाले महत्वपूर्ण कार्य हैं। अलग-अलग राज्यों से चुनकर साहित्यकारों को उनके लेखन के ल...

दिव्यांगजनों की पेंशन को 300 से बढ़ाकर हमने 1000 रुपए किया: सीएम योगी

लखनऊ:-   सीएम योगी ने रविवार को डॉ0. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के अटल ऑडिटोरियम आयोजित विश्व दिव्यांग दिवस के कार्यक्रम को संबोधित किया।  इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2016 में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम देश में लागू किया था। उसी कड़ी में राज्य सरकार के द्वारा भी इस अधिनियम को पूर्ण रूप से अंगीकार किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दिव्यांगजन कल्याण से जुड़ी हुई योजनाओं की धनराशि में वृद्धि की है। पहले दिव्यांगजनों को 300 रुपए प्रतिमाह पेंशन की सुविधा मिलती है। वर्तमान में इसे बढ़ाकर हमने 1000 रुपए मासिक कर दिया है। आज प्रदेश के लगभग 10 लाख दिव्यांगजन इस सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिव्यांगजनों को जब भी अवसर मिला उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। ऋषि अष्टावक्र, मध्यकालीन संत सुकरात, वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग और जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य इसके उदाहरण हैं। चीन में संपन्न हुए पैरा एशियाई खेलों को ही देखें तो हमारे पैरा खिलाड़ियों ने 111 मेडल जीते हैं।  उन्होंने कहा कि सामान्य नागरिक तुलना में दिव्या...