भोजपुरी भाषा पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया
देवरिया - आज नीलकंठ इंटर कालेज बारा दीक्षित बरहज देवरिया में भोजपुरी भाषा के विकास, संवैधानिक दर्जा, और भोजपुरी भाषा और संस्कृति में अश्लीलता को रोकने जैसे बिन्दुओं पर विचार करने हेतु भोजपुरी पुनर्जागरण मंच और प्रोजेक्ट सारथी के सौजन्य से संगोष्ठी आयोजित किया गया।
जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश कुमार दीक्षित ने किया।
मुख्य अतिथि अंशुमाली द्विवेदी संयोजक प्रोजेक्ट सारथी थे।
भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के संयोजक नरसिंह ने कहा कि आजकल बहुत जोरों से ही बच्चों को उनके मातृ भाषा से वंचित करने का योजना बद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। इसका सबसे अधिक प्रभावित भोजपुरी क्षेत्र के लोग हुए हैं। यह शुभ संकेत नहीं है।
कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह भूमि महान् विभूतियो की भूमि है।उन लोगों ने अपनी मातृभाषा को सदा आदर करते थे।हम लोगों को उनके पदचिन्हों पर चलकर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
रमेश तिवारी जी ने गीत के माध्यम से संदेश दिया कि मातृभाषा को सम्मान करना चाहिए।हमारा अतीत गौरवशाली रहा है हमेशा उससे प्रेरणा लेना चाहिए।
"फहर फहर फहराईं भोजपुरी क झंडा और कहां गयिल गउवा" हमार गीत सुनाया।
मुख्य अतिथि अंशुमाली द्विवेदी ने भोजपुरी भाषा निबंध प्रतियोगिता में उत्कृष्ट लेखन के लिए छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया।
अनुराधा यादव,नीलम यादव, पिंकी कुमारी,सुहानी को प्रथम पुरस्कार, श्रेया तिवारी, श्रेया विश्वकर्मा,सूरज कुमार, श्रेया तिवारी को द्वितीय पुरस्कार, अदिति सिंह, आरती राव सलोनी पटेल, अंजलि प्रजापति को तृतीय पुरस्कार दिया।
कंकर अंशु कुमारी, आंचल कुमारी, प्रियंका चौहान,शिनु यादव,नीतू यादव, और पल्लवी सिंह को प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में मातृभाषा का जीवन में क्या महत्व है ? इस पर विस्तार से जानकारी दी। अपने प्रोजेक्ट सारथी के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना संदेश दिया।
अपने अध्यक्षीय भाषण में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।
संगोष्ठी का संचालन डॉ सुधीर कुमार दीक्षित ने किया।
इस अवसर पर प्रेम प्रकाश मणि तिवारी,वयास मुनि पाण्डेय, विद्यालय के शिक्षक प्रेम शंकर तिवारी, विवेकानंद तिवारी, प्रहलाद मिश्र, मार्कण्डेय तिवारी, प्रतिभा सिंह, शम्भू नाथ दीक्षित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।