शिक्षक का शर्मनाक चेहरा,छात्राओं के साथ करता था गंदी हरकतें
शाहजहापुर- रोजा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय पर तैनात प्रधानाध्यापक आसिफ जमाल वहां पढ़ने वालीं कक्षा पांच की छात्राओं के साथ डेढ़ माह से अश्लील हरकतें कर रहा था। बच्चियों ने कई बार कक्षा में पढ़ाने वाली महिला अध्यापक को भी इस बारे में बताया। लेकिन उन्होंने विरोध जताने की बजाय छात्राओं को ही चुप करा दिया। जब इस बात की जानकारी छात्राओं के परिजनों को हुई तो वह भी विद्यालय पहुंचे।
लेकिन प्रधानाध्यापक ने परिजनों और छात्राओं से माफी मांग ली। वहीं कुछ दिन बाद फिर से प्रधानाध्यापक ने छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया। छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं के परिजन गौंव के प्रधान पति से मिले। प्रधान पति ने बी.एस.ए रणवीर सिंह को पूरा मामला बताया तो बी एस ए रणवीर सिंह विद्यालय पहुंचे।
वहां उन्होंने परिजनों व छात्राओं से बात की। इसके बाद थाने पर तहरीर दे कर आरोपी शिक्षक पर गंभीर धाराओं में मामला पंजीकृत किया। बी.एस.ए ने शिक्षक को ससपेंड कर दिया।