शारदा सहायक पोषक नहर से 7 व 8 अक्टूबर 2023 की मध्य रात्रि से बंद की जाएगी
अमेठी। अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खंड 41 धर्मेंद्र वर्मा ने जन सामान्य एवं जनपद के सम्मानित कृषक बन्धुओं को सूचित करते हुए बताया है कि चौधरी चरण सिंह गिरिजा बैराज बहराइच, लिंक चैनल, चौधरी चरण सिंह शारदा बैराज शारदानगर जनपद लखीमपुर खीरी, शारदा सहायक पोषक नहर एवं पोषक नहर से विभिन्न जनपदों में निकलने वाली मुख्य नहर, रजबहा आदि के वार्षिक निरीक्षण एवं अनुरक्षण कार्य हेतु कृषि निदेशक कृषि भवन उत्तर प्रदेश लखनऊ के अनुमोदनोपरांत रबी 1431 फसली (वर्ष 2023-24) में शारदा सहायक पोषक नहर शीर्ष से 7 व 8 अक्टूबर 2023 की मध्य रात्रि से बंद की जाएगी एवं 15 नवंबर 2023 को पुन: चलाई जाएगी।
इस बंदी के फलस्वरुप उक्त अवधि में पोषक नहर से निकलने वाली नहर प्रणालियों से जनपद अमेठी की शारदा सहायक प्रणाली से संबंधित सिंचाई करने वाली नेहरों में जलापूर्ति पूर्णतया बंद रहेगी।