गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु करें आवेदन
गोरखपुर - वर्ष 2023-24 के लिए ‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’’ दिये जाने हेतु उत्तर प्रदेश निवासरत नागरिकों/महानुभावों से 23 सितम्बर 2023 के सायं तक राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर में प्रस्ताव/ पत्र निर्धारित प्रारूप पर आमंत्रित किये जाते हैं। अर्हता एवं शर्तें निम्नवत् हैं:-
1. भारत का मूल नागरिक हो।2. उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किये जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास करता रहा हो।
3. मानवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो।
4. गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार न दिया जा चुका हो।
5. ऐसे महानुभाव/व्यक्ति जिनके सम्बन्ध में उनके विरूद्ध कोई अपराधिक मामला प्रचलित/लम्बित हो और किसी अपराधिक मामले में न्यायालय द्वारा दण्डित किया गया हो, अर्ह नहीं होंगें।
पात्र महानुभावों/व्यक्तियों द्वारा जिनके द्वारा मानवाधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय एवं राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में सर्वोत्कृष्ट कार्य किया गया है, से तथ्यात्मक विवरण एवं अभिलेखीय साक्ष्य आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने होगें। आवेदन पत्र पाॅच प्रतियों में प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित प्रारूप राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर से प्राप्त किया जा सकता है।