सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आदित्य-एल1 मिशन की लॉन्चिंग आज होगी

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग के कुछ दिन बाद भारत शनिवार (2 सितंबर) को अपने पहले सूर्य मिशन 'आदित्य एल1' को लॉन्च करने के लिए तैयार है।

इसरो (ISRO) ने बताया है कि आदित्य-एल1 मिशन रॉकेट पीएसएलवी के जरिए लॉन्च किया जाएगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार (1 सितंबर) को कहा कि आदित्य-एल1 मिशन को शनिवार को सुबह 11.50 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में स्थित अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया जाएगा।

आदित्य-एल1 को सूर्य के अध्ययन के लिए पृथ्वी से 15 लाख किलोमीटर दूर लैग्रेंजियन-1 बिंदु तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे।

मिशन का लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा. इसे आप इसरो की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

इसरो के फेसबुक पेज, यूट्यूब चैनल, डीडी नेशनल टीवी चैनल पर सुबह 11:20 बजे से इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य