आया सावन झूम के" संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया


गोरखपुर-प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष  भी "महिला कर्मचारी  कल्याण संगठन पूर्वोत्तर रेलवे" द्वारा आज महाप्रबन्धक  कार्यालय पूर्वोत्तर रेलवे  के पीछे स्थित आडिट हाल में  भोजनावकाश  में “आया सावन झूम के" संगीतमय  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें पूर्वोत्तर रेलवे महिला कर्मचारियों ने सावनी कजरी गीतों पर जमकर ठुमका लगाया कर्यक्रम की शुरुआत अंजना लाल ने पिया मेहंदी मंगाई दा  मोती झील  से …  गीत से किया जिसपर महिलाओ ने झुम कर नृत्य किया। 

प्रियम्बदा त्रिपाठी ने मिर्ज़ापुर कैलु गुलज़ार हो कचौड़ी गली सुन काइला बलमू…. गा कर वाहवाही लुटी तो  इसी  क्रम में  दीपशिखा सिंह,  प्रेमलता ,संगम, निरुपमा सिंह मृदुला जेम्स, भारती ,सुधा सिन्हा शालिनी मुखर्जी ,रोशनी ,ने सावनी गीत कहवा से आवे रामा कारी रे बदरिया…गाया  तो वहीं इंद्रजीत कौर ने पंजाबी सावन गीत का तड़का लगाया , कुमकुम श्रीवास्तवा,रेनू पाण्डेय ने  सावनी गीतों पर जमके ठुमके लगाये।

कार्यक्रम में  उपस्थित सभी महिलाओं को राम्यां ज्वेलर्स की निदेशक श्रीमती निधि चांद वासिया द्वारा  महिला श्रृंगार के साथ विशेष उपहार दिया गया तथा  आभार प्रदान आयोजिका  कुमकुम श्रीवास्तव द्वारा किया गया

इस अवसर पर निशा किन्नर, एन ,ई रेलवे मेंस कांग्रेस के सरक्षक सुभाष दुबे, शिवेन्द्र पाण्डेय, कशी नरेश चौबे, भाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं  संगीत नाटक अकादमी के सदस्य राकेश श्रीवास्तव ,घनश्याम चाँदवासीया ,संदीप पाण्डेय,  प्रदीप श्रीवास्तव ,विभेष सिंह ,राजू दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य