बीजेपी ने घोसी से दारा सिंह चौहान को मैदान में उतारा

लखनऊ - उत्तर प्रदेश के घोसी से बीजेपी ने दारा सिंह चौहान को मैदान में उतारा है। उधर, समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 

दरअसल, दारा सिंह चौहान इस सीट से 2022 के चुनाव में सपा के टिकट पर जीत हासिल की थी। हालांकि, पिछले दिनों वह भाजपा में शामिल हो गए जिसके बाद इस सीट पर दोबारा चुनाव की स्थिति हुई।

चौहान ने 15 जुलाई को उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। चौहान पिछली योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दे दिया था और सपा में शामिल हो गए थे।

वहीं, सुधाकर सिंह 2012 से 2017 तक घोसी विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक रहे जबकि इसके पहले वह मऊ जिले के नत्थुपुर (अब मधुबन) विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। सुधाकर को घोसी में 2017 में भारतीय जनता पार्टी के फागू चौहान ने पराजित कर दिया था। 

चौहान 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के वन मंत्री से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हुए थे और घोसी विधानसभा क्षेत्र से सपा के चुनाव चिह्न पर निर्वाचित हुए।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य