कल नितिन गडकरी देवरिया में एन एच परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे
देवरिया- कैबिनेट मंत्री, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय व हाइवेज, भारत सरकार, नितिन गड़करी कल 12 जून को राष्ट्र को समर्पण और एन. एच. परियोजनाओं का शिलान्यास उत्तर प्रदेश राज्य के देवरिया क्षेत्र में करेंगे।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री का कल अपराह्न 02:50 बजे विशेष उड़ान द्वारा चीनी मिल ग्राउंड में आगमन होगा।
अपराह्न 03 से 04 बजे तक राष्ट्र को समर्पण और एन. एच. परियोजनाओं का शिलान्यास उत्तर प्रदेश राज्य में देवरिया क्षेत्र में करेंगे।