3 जुलाई से shemaroo Tv पर रामायण का प्रसारण किया जाएगा


दिल्ली  - रामानंद सागर का फेमस टीवी सीरियल 'रामायण' फैंस के लिए एक बार फिर से टीवी पर लौट रहा है। शेमारू टीवी ने अनाउंस किया है कि पौराणिक शो 3 जुलाई 2023 से टेलिकास्ट होना शुरू होगा। 80 के दशक के टीवी शो में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया ने राम और सीता का किरदार निभाकर जनता के दिलों पर राज किया था। सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था।

दोबारा टेलिकास्ट करने की अनाउंसमेंट ऐसे समय में हुई है, जब रामानंद सागर की 'रामायण' की तुलना नई फिल्म 'आदिपुरुष' से की जा रही है।

 हिंदू महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित बताई जाने वाली 'आदिपुरुष' की जमकर आलोचना हो रही है। 

कहा जा रहा है कि फिल्म में राम, सीता, हनुमान और रावण को गलत तरीके से चित्रित किया गया है। 16 जून को थिएटर्स में रिलीज हुई इस मूवी में प्रभास, कृति सेनन, देवदत्त नागे और सैफ अली खान हैं। इसे ओम राउत ने डायरेक्ट किया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य