वाराणसी , संतकबीर एवं संत रविदास संग्रहालय की स्थापना का प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित

लखनऊः प्रदेश के जिन जनपदों में राज्य, राजकीय तथा जनपदीय संग्रहालय स्थापित है, उनको छोड़ते हुए अन्य जनपदों में संग्रहालय स्थापित किये जाने की संभावना पर विचार करते हुए कार्ययोजना तैयार करायी गयी है। जनपद सोनभद्र, मिर्जापुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी तथा महाराजगंज में जनजातिय संग्रहालय तथा मैनपुरी में बहुउद्देशीय संग्रहालय की स्थापना हेतु भूमि की व्यवस्था करा ली गयी है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि जनपद वाराणसी में संतकबीर एवं संत रविदास संग्रहालय की स्थापना के लिए प्रस्ताव भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय को उपलब्ध करा दिया गया है।

उ0प्र0 राज्य पुरातत्व विभाग के नियंत्रणाधीन प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संचालित 05 पुरातत्व संग्रहालयों के संचालन की व्यवस्था नये सिरे से की गयी है। इसके तहत संबंधित जिलों की जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद को सौंपे जाने तथा उनका स्वामित्व उ0प्र0 संग्रहालय निदेशालय को प्रदान किये जाने के संबंध में कार्यवाही उ0प्र0 राज्य पुरातत्व विभाग को निर्देशित किया गया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य