नगर पालिका देवरिया में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रतिज्ञा पाठ की शपथ दिलाई गई


देवरिया - आज नगर पालिका परिषद् देवरिया के बापू भवन के भूतल पर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई | सर्वप्रथम उपस्थित सभासद , अधिकारियों व कर्मचारियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण / पुष्प अर्पित किया |


पालिका के प्रभारी कर अधीक्षक दीपक पति तिवारी ने उपस्थित जनों को राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतिज्ञा पाठ की शपथ दिलाई |

अपने उद्बोधन में अधिशासी अधिकारी ने कहा कि " आज जिस स्वतंत्र भारत में जिस सुख -चैन से हम रह रहें हैं इसमें सरदार पटेल की अहम भूमिका रही है |देशी रियासतों का स्वतंत्र भारत में विलयन कराने में इनकी गुरुत्तर भूमिका रही है |इनकी दूरदर्शिता एवं अथक परिश्रम से देशी रियासतों का स्वतंत्र भारत में विलयन संभव हो सका है |"

उक्त अवसर पर पालिका के सभासद विनय सिंह , अजय कुमार गुप्ता ,मनोज कुमार , अनोज कुमार श्रीवास्तव , विनय कुमार सिंह , मनोज कुमार चौरसिया , मो . जियाउर रहमान , नारद सिंह , शांतनु शुक्ल , प्रीती श्रीवास्तव , मधु प्रजापति , राजेश सिंह , शिव कुमार ,जकिउल हक ,विवेक शुक्ला आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें | 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य