देवरिया में होगा दलहनी फसलों का बीज उत्पादन - नरेंद्र सिंह तोमर

 


देवरिया -पथरदेवा में आयोजित तीन दिवसीय एग्रो क्लाइमेटिक जोन मेला समापन के दिन नरेंद्र सिंह तोमर किसान कल्याण मंत्री भारत सरकार ने  किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा निर्णय लिया गया था कि किसानों की आय दोगुनी होने चाहिए, कृषि में तकनीक का उपयोग वह छोटे किसानों की ताकत पढ़नी चाहिए, हमारी खेती आत्मनिर्भर हो कृषि में तब्दील होना चाहिए, कृषि की योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता होनी चाहिए, अनुसंधान को बढ़ावा मिलना चाहिए, किसानों को उत्पादन का उचित मूल्य मिलना चाहिए।

 इस दिशा में केंद्र और राज्य की सरकारें मिलकर किसानों के उत्थान के लिए चौतरफा काम कर रही है। 

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र सहित विभिन्न सेक्टरों में दिनों दिन प्रगति हो रही है।  


इस अवसर पर उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र देवरिया पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत संचालित दलहन सीड हब  योजना के अंतर्गत  45 लाख की लागत से निर्मित  बीज विधायन इकाई एवम देवरिया और कुशीनगर कृषि विज्ञान केंद्रों पर स्थापित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत 35 लाख की लागत से निर्मित गुड इकाई का भी लोकार्पण किया। 

 कृषि एवम कृषि शिक्षा मंत्री सूर्य प्रताप शाही,  सांसद देवरिया डाक्टर रमा पति राम त्रिपाठी तथा  सांसद सलेमपुर रविंदर कुशवाहा, आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या के कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह एवम प्रमुख सचिव कृषि  देवेश चतुर्वेदी  लोकार्पण के साक्षी बने। 

इस अवसर पर पधारे भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉक्टर टी के बेहेरा ने बताया कि सीड हब दलहन योजना अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र देवरिया के परिसर में  बीज विधायन इकाई स्थापित होने से किसान दलहनी फसलें के बीज उत्पादन कार्यक्रम से जुड़कर ज्यादा लाभ उठा पाएंगे।

 इस दौरान डॉ आशुतोष मिश्रा, विकेश पटेल, मोहम्मद मुजम्मिल अंसारी, डॉक्टर नीरज सिंह डॉक्टर विकास सिंह डॉ अशोक राय डॉक्टर आर पी साहू ,डॉ रजनीश श्रीवास्तव कमलेश मीणा सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।  इस मेले में हजारों किसानों ने भाग लिया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य