नगर पालिका सभागार में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई
देवरिया - आज अपराह्न 3 बजे पालिका स्थित पंडित दीनदयाल सभागार में दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनायी गयी | कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह द्वारा पुष्प अर्पित कर किया गया |
कार्यक्रम के संयोजक अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह रहे तथा कार्यक्रम का संचालन सभासद वीरेन्द्र सिंह ने किया |
उपाध्याय जी के जीवन व दर्शन पर मुख्य वक्ता डॉ दिवाकर प्रसाद तिवारी ( पूर्व प्राचार्य पंडित दीनानाथ मिश्र महिला डिग्री कॉलेज देवरिया ) ने अपने उद्बोधन में एकात्म मानवतावाद व अन्त्योदय पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के परिदृश्य में एकात्म मानवतावाद एक सर्वोत्तकृष्ट जीवन दर्शन है , जिसमे समाज के सबसे अंतिम पायदान पर रह रहे व्यक्ति के सर्वागीण विकास पर जोर है | यह दर्शन मानवतावाद की दृष्टि से अदितीय है |
पालिकाध्यक्ष अलका सिंह अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री और हमारे प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनो को साकार करने के लिए प्रयत्नशील है |आज भारतवर्ष की गिनती विश्व के सर्वाधिक मानवतावादी राष्ट्र के रूप में हो रही है | हम अंतर्राष्ट्रीय पटल पर श्रेष्ठ राष्ट्र के रूप में उभर रहें हैं यह दीनदयाल जी की मानवतावादी दृष्टिकोण है |
आज के कार्यक्रम में पालिका के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ - साथ सभासद दिनेश शुक्ल , विनय सिंह , रमेश वर्मा , नित्यानद पाण्डेय , लीलावती विश्वकर्मा , धर्मेन्द्र सिंह , गोविन्द चौरसिया , अजय कुमार सिंह , श्याम सुन्दर कनौजिया , व सभासद प्रतिनिधि बंटी जायसवाल , मुन्ना सिंह , मो इम्तियाज अंसारी सहित आदि लोग उपस्थित रहें |