राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल लॉन्च किया गया, विभिन्न पुरस्कारों के नामांकन शुरू

सरकार द्वारा एक सामान्य राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) विकसित किया गया है ताकि पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/एजेंसियों के सभी पुरस्कारों को एक मंच पर लाया जा सके। 

यह पोर्टल प्रत्येक नागरिक/संगठन को भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों/संगठनों का नामांकन करने की सुविधा प्रदान करता है। वर्तमान में, निम्नलिखित पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें शुरू हो गई हैं:-

पद्म पुरस्कार - अंतिम तिथि 15/09/2022
डिजिटल इंडिया पुरस्‍कार 2022 - अंतिम तिथि 15/09/2022
वानिकी में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार 2022 - अंतिम तिथि 30/09/2022
राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2022 - अंतिम तिथि 30/09/2022
राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 - अंतिम तिथि 15/09/2022
नारी शक्ति पुरस्कार 2023 - अंतिम तिथि 31/10/2022
सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2023 - अंतिम तिथि 30/09/2022
जीवन रक्षा पदक - अंतिम तिथि 30/09/2022"

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य