उ0प्र0 हिन्दी संस्थान में भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जयन्ती पर कल एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन होगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा ‘‘भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जयन्ती’’ पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन यशपाल सभागर, हिन्दी भवन, लखनऊ में कल शुक्रवार 09 सितम्बर, 2022 को पूर्वाह्न 11ः00 बजे से किया जा रहा है। 

संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ0 सदानन्द प्रसाद गुप्त कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा की जायेगी। संगोष्ठी में व्याख्यान हेतु सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ0 सुरेन्द्र दुबे, गोरखपुर तथा डॉ0 ओमप्रकाश सिंह वाराणसी प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी आज यहां उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान की प्रधान सम्पादक डॉ0 अनिता दुबे ने दी। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य