कल उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक देवरिया आयेंगे

देवरिया-उप मुख्यमंत्री, उ०प्र० सरकार बृजेश पाठक का जनपद में आगमन 25 अगस्त को प्रस्तावित है। प्राप्त प्रोटोकाल कार्यक्रम अनुसार उप मुख्यमंत्री  25 अगस्त को अपरान्ह 03 बजे देवरिया पहुंचेंगे |

03.10 बजे उप मुख्यमंत्री जनपद में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक विकास भवन के गांधी सभागार में करेंगे।

तत्पश्चात जनपद के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उप मुख्यमंत्री अपरान्ह 06.05 बजे से गोरखपुर के लिए  प्रस्थान करेंगे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य