सेना में भर्ती के लिए आवेदन करें
संत कबीर नगर- सेना में भर्ती के लिए जनपद के युवक आज से वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उक्त जानकारी कर्नल/ए.आर.ओ. अमेठी, जे.एस. स्वाने ने दी है।
उन्होंने बताया कि सेना में भर्ती 16 नवंबर से 06 दिसंबर,2022 तक डोगरा रेजीमेंट सेंटर, अयोध्या में की जाएगी। रजिस्ट्रेशन 03 सितंबर 2022 तक किया जा सकेगा।