जन्माष्टमी का सार्वजनिक अवकाश 19 अगस्त को

कुशीनगर- जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अनुसार वर्ष 2022 हेतु घोषित अवकाश में 18 अगस्त 2022(गुरुवार) को जन्माष्टमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।

इस क्रम में हिंदू पंचांग की सूचना अनुसार जन्माष्टमी का त्योहार 19 अगस्त 2022 को मनाए जाने की सूचना प्राप्त हुई है, ऐसी स्थिति में जन्माष्टमी का त्योहार  18 अगस्त 2022 (गुरुवार )के स्थान पर19 अगस्त 2022 शुक्रवार को मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि 18 अगस्त 2022 के स्थान पर 19 अगस्त 2022 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य