‘वीरांगना सम्मान‘ से सम्मानित किये जाने हेतु साहसिक खेलों के क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं का चयन होगा
गोरखपुर - देश की आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर मनाये जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 18 जून, 2022 को रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर सचिव, भारत सरकार के अर्द्ध शासकीय पत्र संख्या-CM-21035/3/2020-spl.
उपरोक्त के क्रम में निम्नानुसार कार्यवाही की जानी है -
1. सम्मानित किये जाने हेतु प्रत्येक जनपद से उपरोक्त क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाली न्यूनतम 03 महिलाओं का चयन करते हुए विलम्बतम 11 जून, 2022 तक संस्तुति ई-मेल- culture.up@nic.in पर प्रेषित किया जाना है।
2. ख्यातिलब्ध महिलाओं का चयन करने में महिलाओं द्वारा प्राप्त की गयी व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ समाज को प्रेरित करने में उनकी भूमिका का भी आकंलन किया जाना है।
3. चयनित प्रत्येक ख्यातिलब्ध एवं पे्ररक महिलाओं की उपलब्धियों पर संक्षिप्त नोट भी विचारार्थ प्रेषित किया जाना है।
4. जनपद स्तर से प्राप्त संस्तुतियों पर अंतिम निर्णय शासन द्वारा लिया जायेगा।
5. अन्तिम रूप से चयनित ख्यातिलब्ध एवं प्रेरक महिलाओं को उनके जनपद से झांसी कार्यक्रम स्थल तक ले जाने एवं वापस गृह जनपद ले आने की व्यवस्था निकटस्थ बस स्टेशन से वातानुकूलित लक्जरी बस/जनरथ अथवा रेलवे स्टेशन से ए.सी. थ्री टियर/चेयर कार से सम्बन्धित जनपद के जिलाधिकारी द्वारा की जायेगी। इस यात्रा व्यय की प्रतिपूर्ति संस्कृति विभाग द्वारा की जायेगी।
6. इन प्रेरक महिलाओं को झांसी में आवास, भोजन तथा स्थानीय यातायात की व्यवस्था झांसी के जिलाधिकारी द्वारा की जायेगी। इस पर होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति संस्कृति विभाग द्वारा की जायेगी।
7. ‘वीरांगना सम्मान‘ के अन्तर्गत अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र एवं रू0 21000 की धनराशि प्रत्येक चयनित नारी शक्ति (वीरांगना) को प्रदत्त किये जायेंगे।