सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कल होगा
देवरिया -अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज ने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा निर्गत अधिसूचना के अनुसार विधान परिषद निर्वाचन-2022 के समापन की तिथि 16 अप्रैल 2022 के पूर्व नियत की गयी है।
इस अधिसूचना के अनुसार विधान परिषद निर्वाचन हेतु लागू आदर्श आचार संहिता की समाप्ति 16 अप्रैल के पूर्व हो जाने के कारण कैलेण्डर वर्ष 2022 हेतु पूर्व निर्गत सम्पूर्ण समाधान दिवस के रोस्टर के अनुसार जनपद में 16 अप्रैल से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन पूर्व की भाँति किया जायेगा।
पूर्व निर्गत रोस्टर के अनुसार 16 अप्रैल (तृतीय शनिवार) को तहसील भाटपाररानी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। पूर्व निर्धारित रोस्टर अनुसार 16 अप्रैल को समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा तहसील भाटपाररानी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग किया जायेगा।
सम्पूर्ण समाधान दिवस रोस्टर 31 दिसंबर 2021 के अनुसार 16 अप्रैल को तहसील देवरिया सदर में मुख्य विकास अधिकारी व तहसील सलेमपुर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) व तहसील- रूद्रपुर में अपर जिलाधिकारी (वि० / रा०) तथा तहसील-बरहज में मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।