'वूमन आफ टूमोरो' विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया

देवरिया -जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने बताया है कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित किये जाने है। कार्यक्रम की रूप रेखा के अनुसार आज वूमन आफ टूमोरो विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय के सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं/ बालिकाओं को सशक्त बनाये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आलोक, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला परिवीक्षा अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, उप निरीक्षक थाना कोतवाली सुषमा, नीतू भारती केन्द्र प्रबंधक वन स्टाप सेन्टर, साधना चतुर्वेदी महिला कल्याण अधिकारी, मीनू जायसवाल मनोवैज्ञानिक वन स्टाप सेन्टर, अर्चना गौड़ काउन्सलर जिला बाल संरक्षण इकाई एवं महिला कार्मिक उपस्थित रही।

इसके अतिरिक्त श्रीजन जन कल्याण सेवा समिति, हुनमान मंदिर, देवरिया में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। समिति की प्रबंधक सीमा जायसवाल उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रेरित करते हुये उन्हें उनकी समाज में प्रतिभागिता के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। इस आयोजन पर महिला कल्याण विभाग के महिला कार्मिक भी उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य