देवरिया रेल डाक सेवा खस्ताहाल


देवरिया -शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक  रेल डाक सेवा की खिड़की आम जन हेतु खुलती है | जिससे लोग अपने शुभचिंतकों तक रजिस्ट्री , स्पीड पोस्ट के माध्यम से सन्देश भेजतें हैं | किन्तु देवरिया रेल डाक सेवा आजकल खस्ताहाल है | आज शाम को 5 बजे काउंटर तो खुला लेकिन काम न हो सका | कारण था सी . पी . यू . की खराबी | 


निष्पक्ष प्रतिनिधि की की टीम ने पूछताछ की तो क्लर्क अमर ने बताया कि अक्सर यह ख़राब हो जाता है | एक या आधा घंटा लगता है फिर सही हो जाता है | इसी बीच लोग रेल डाक सेवा का लाभ लेने के लिए आते रहें- जातें रहें | किन्तु कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी वहां उपस्थित नही हुआ | 


अमर ने यह भी कहा कि मैंने अपने उच्च अधिकारियो को इस प्रकरण की जानकारी दी है किन्तु इस समस्या का हल अभी तक नही हो सका है |

निष्पक्ष प्रतिनिधि की टीम  द्वारा  कैमरे से फोटो खीचा जाने लगा तो योगेन्द्र प्रसाद और राजेश कुमार यादव वहां से भागतें नज़र आये | 

कुछ समय बाद राजेश  यादव ने गोरखपुर के सम्बंधित अधिकारी को कॉल कर सी . पी . यू खराबी की जानकारी दी और जनता को आश्वस्त किया कि रेल डाक सेवा कल  से शुरू होने की सम्भावना है  |

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य