जेल के लाइब्रेरी में दान की गई पुस्तकें


चितईपुर/ वाराणसी-अपने पूर्व निर्धारित लक्ष्य और  बंदी सुधार  सेवा के लिए सामाजिक दायित्व निर्वहन  के कृत संकल्प सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आज जिला जेल वाराणसी  में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गौतम एवं जेल सुपरिटेंडेंट ए के सक्सेना के उपस्थिति में  जेल के लाइब्रेरी में दान की गई पुस्तकें विद्या दान स्वरूप संग्रहित की गईं। 

जेल अधीक्षक ए के सक्सेना  ने सुदामा फाउंडेशन से यह पुस्तकें  अपने लाइब्रेरी में  आने से आभार प्रकट करते हुए कहा कि, सभी विषयों में प्राप्त यह पुस्तकें बंदियों को ज्ञान प्रसार से सुधार तक की दिशा तो  सुनिश्चित करेंगी । साथ ही साथ मानसिक विकास से आपसी भाई चारा भी बढ़ाएंगी।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गौतम व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी  दीन दयाल  सिंह, पूर्वांचल अध्यक्ष   राजा ,जिलाध्यक्ष दीपक यादव  और अमरीश चंद्रा आदि लोग उपस्थित  थे।

जेल अधीक्षक ए के सक्सेना ने धन्यवाद देते हुए कहा कि, सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट  द्वारा किए गए ऐसे सेवा और समर्पण  भाव के कार्यक्रमों  की आज के परिवेश में समाज को बहुत   जरूरत है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य