एआरटीओ कार्यालय कल खुला रहेगा

सुलतानपुर -सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) नन्द कुमार ने बताया कि उप परिवहन आयुक्त(परिक्षेत्र) लखनऊ के कार्यालय आदेश सं0-101 सा0प्र0/का0आ0/2022, 29 जनवरी, 2022 के क्रम में शासकीय हित में ‘‘विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में वाहनों की उपलब्धता सम्बन्धी कार्यों, राजस्व वसूली/राजस्व लक्ष्यों की पूर्ति हेतु एवं कार्यालय स्तर पर लंबित कार्यों के निष्पादनार्थ‘‘ उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय सुलतानपुर को 30 जनवरी, 2022 (रविवार) को सामान्य कार्य दिवसों की भांति खुले रहने का निर्देश दिया गया है।

उन्होंने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि 30 जनवरी, 2022 (रविवार) को ‘‘विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 में वाहनों की उपलब्धता सम्बन्धी कार्यों, राजस्व वसूली/राजस्व लक्ष्यों की पूर्ति हेतु एवं कार्यालय स्तर पर लंबित कार्यों के निष्पादनार्थ‘‘ सामान्य कार्य दिवसों की भॉति उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय सुलतानपुर खुला रहेगा। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य