सदस्य विधान परिषद के निर्वाचन हेतु समय सारणी जारी
अमेठी - उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर0के0 द्विवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल 7 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है | जिनके द्विवार्षिक निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दो चरणों में कार्यक्रम नियत किया गया है|
उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु नामांकन 4 फरवरी 2022, नाम निर्देशन हेतु अंतिम दिनांक 11 फरवरी 2022, नामांकन पत्रों की जांच 14 फरवरी 2022, नाम वापसी का अंतिम दिनांक 16 फरवरी 2022, मतदान 3 मार्च 2022 तथा मतगणना 12 मार्च 2022 को संपन्न होगी।