राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के साथ 46 क्षेत्रीय पार्टियों का गठबंधन हुआ - कमलेश
देवरिया - राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के साथ 46 क्षेत्रीय पार्टियों का गठबंधन हुआ है , इसी क्रम में राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी देवरिया के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश चौरसिया को विधानसभा देवरिया से प्रत्याशी घोषित किया गया है तथा बहुजन मुक्ति पार्टी ने बरहज विधानसभा से ईश्वर चन्द विश्वकर्मा को प्रत्याशी बनाया है | उक्त जानकारी बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष कमलेश उर्फ़ मुन्ना चौरसिया ने दिया |