कुष्ठ रोगियों को कंबल वितरित किया गया


वाराणसी -भीषण ठंड को देखते  हुए वाराणसी में सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था सुदामा फाउंडेशन ट्रस्ट  द्वारा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गौतम की अगुवाई में संकट मोचन मंदिर  परिसर में श्री काशी विश्वनाथ कुष्ठ सेवा समिति , संकट मोचन मार्ग , लंका वाराणसी में  दर्जनों कुष्ठ रोगियों को अन्न , फल व  वस्त्र दान किया गया।


कंबल और अन्य ठंडक की सामग्री पाकर कुष्ठ रोगियों के चेहरे पर  जो खुशी दिखाई दी,वह अपने आप में भावुकता तथा आभारमय दिखाई दे रही थी।

कुष्ठ रोगी जहां अपने मनोरंजक गीत के साथ पदाधिकारियों का स्वागत किया,वहीं डिप्टी डायरेक्टर सुदामा देवी के हाथों पुड़ी- हलवा खाकर अपने को धन्य मानते हुए आगामी वर्षों में भी माता जी को आते रहने का आग्रह किया।

इस कंबल वितरण कार्यक्रम में सहयोगी संस्था के प्रतिनिधियों,संस्था के सदस्यों/ पदाधिकारियों  के साथ सुदामा फाउंडेशन के  डायरेक्टर डॉ.उमा नाथ जी,  उप डायरेक्टर  सुदामा देवी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गौतम ,राष्ट्रीय सलाहकार एवं उपाध्यक्ष इंजीनियर राम नरेश "नरेश" ,संयुक्त सचिव संजीव कुमार , श्रुतिका, हिमांशु, वर्तिका, रुद्राक्ष आर्य, मानवी आदि लोग इस पुनीत और  सामाजिक  सेवा कार्य में सराहनीय भूमिका में  प्रमुख रूप से सहभागिता निभाए।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य