ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराएगा सेवामित्र पोर्टल

देवरिया- जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि सेवायोजन विभाग द्वारा सेवामित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in का विकास नागरिकों को सेवाएं (प्लम्बर, कारपेन्टर, पेन्टर, इलेक्ट्रिशियन, ब्यूटिशियन, ड्राईवर आदि) उनके द्वार पर ही उपलब्ध कराये जाने के निमित्त किया गया है। 

पोर्टल पर पंजीकृत सेवाप्रदाता अपने प्रशिक्षित एवं कौशल प्राप्त अभ्यर्थियों के माध्यम से नागरिकों को उनके अपने द्वार पर ही स्थानीय सेवा (लोकल सर्विस) उपलब्ध करा सकेंगे। यह एक आल इन वन प्लेटफार्म है जो नागरिकों एवं कुशल अभ्यर्थियों को समान रूप लाभान्वित कर रहा है, जिसके माध्यम से नागरिक अपनी सेवा अनुरोध पंजीकृत करा सकेंगे इसी माध्यम का उपयोग कर सेवाप्रदाता एजेन्सी या फर्म कौशल प्राप्त अभ्यर्थियों माध्यम से उन सेवा अनुरोधों के सापेक्ष प्रदान कर सकेंगे।

जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों एवं उनके अन्तर्गत संस्थाओं में प्राथमिकता आधार पर सेवामित्र पोर्टल से सेवाएं प्राप्त किया जाना है, जो सेवाएं उक्त पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है, केवल उनकी आपूर्ति अन्य माध्यमों से किया जाना है।

जनपद के समस्त सेवाप्रदाता, स्किल वर्कर अपना पंजीकरण सेवामित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in पर कर इस पोर्टल का लाभ ले सकते हैं किसी असुविधा की दशा में जिला सेवायोजन कार्यालय देवरिया में सम्पर्क कर सकते हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य