फैजाबाद जंक्शन का नया नाम ‘अयोध्‍या कैंट' होगा

लखनऊ- उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले स्थित फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर 'अयोध्‍या कैंट' करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। 

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम 'अयोध्‍या कैंट' करने का निर्णय लिया है।’’

उल्लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने वर्ष 2018 में फैजाबाद जिला और मंडल का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था। इसके अलावा भाजपा सरकार ने इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज और मुगलसराय जंक्शन (रेलवे स्टेशन) का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया था।
 ( भाषा )

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य