रजवाहा एवं अल्पिका में सिल्ट सफाई का कार्य प्रस्तावित
सुलतानपुर -अधिशासी अभियन्ता सिंचाई खण्ड सुलतानपुर ने बताया कि जनपद सुलतानपुर में गोमती नदी के उत्तर क्षेत्र में स्थित सुलतानपुर समानान्तर शाखा नहर तथा गोमती नदी के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित जौनपुर शाखा नहर से कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जाती है।
सुलतानपुर जिले के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 835.202 किमी0 लम्बाई में सिल्ट सफाई का कार्य, 212 नहरों के अन्तर्गत रजवाहा में 209.028 किमी0 एवं अल्पिका में 626.174 किमी0 लम्बाई में प्रस्तावित है, जिसकी वित्तीय लागत रू0 272.054 लाख है।