नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे
देवरिया - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि विभाग में नव चयनित प्राविधिक सहायकों को लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरित किया। इसी क्रम में विकास भवन के गांधी सभागार में जनपद में नियुक्त होने वाले कुल 50 प्राविधिक सहायकों को जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान एवं सांसद सदर डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
नव चयनित प्राविधिक सहायकों को संबोधित करते हुए जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान ने कहा कि जनपद में कृषि क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। स्प्रिंकलर, ड्रिप इरिगेशन, पॉलीहाउस जैसी आधुनिक तकनीकों को किसानों तक पहुंचाना है। किसानों को जैविक खेती और प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करना है। कृषि से संबंधित अन्य गतिविधियों जैसे मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन, फूलों की खेती ,सहित अन्य कई आधुनिक पद्धतियों को किसानों तक पहुंचाना है। इस कार्य में प्राविधिक सहायक को की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। अतः सभी प्राविधिक सहायक अपना कार्य पूरे दायित्वबोध के साथ करें।
सांसद सदर डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी ने कहा प्राविधिक सहायक सरकारी योजनाओं और किसानों के मध्य सेतु हैं। इन्हें सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाना चाहिए, जिससे किसानों की आय दोगुना करने का लक्ष्य आसानी से प्राप्त हो सके।
विधायक सदर डॉक्टर सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने नव चयनित प्राविधिक सहायकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों का आना कृषि विभाग के लिए शुभ होगा।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने नव चयनित प्राविधिक सहायकों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि जोत का आकार निरंतर छोटा होता जा रहा है, जिसकी वजह से मशीनीकरण की प्रक्रिया बाधित हो रही है। ऐसे में तकनीकी से ही किसानों की मदद संभव है। इजराइल के तकनीकी आधारित मॉडल को जनपद देवरिया में लागू करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसानों स्थानीय भाषा में जानकारी देनी चाहिए जिससे वे योजनाओं को सरलता पूर्वक समझ सके।
उल्लेखनीय है कि जनपद देवरिया में कुल 50 प्राविधिक सहायकों की नियुक्ति हुई है, जिनमें से 25 महिलाएं हैं। इन नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को प्रशिक्षण देने के उपरांत न्याय पंचायतों में तैनात किया जाएगा। नियुक्ति पत्र पाने वाले प्राविधिक सहायकों की खुशी उनके चेहरे पर झलक रही थी।
प्राविधिक सहायक का नियुक्ति पत्र पाने वालों में दीक्षा जायसवाल, ममता यादव, ललिता, चंदन कुमार, पुष्पांजलि, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, ऋतुराज सिंह, नीरज खरवार, जयबीर सिंह, अजय कुमार, सुमित निषाद, सूरज कुमार नायक, संदीप कुमार, कितबुद्दीन अंसारी, अभिषेक चन्द्र राणा, उपेंद्र गौतम, नवनीत कुमार सिंह, ललित कुमार, बलिंदर, रामकिशन राणा, संदीप गुप्ता, उपेंद्र कुमार, राम किशोर, सन्तोष सिंह गौतम, रूपेश कुमार, पूजा चौहान, सविता कुशवाहा, वंदना गुप्ता, शिखा गुरुदेव, सुनीता कोष्ठा, रजनी, वैष्णवी श्रीवास्तव, शिवांगी, गरिमा, विभा सिंह, अजया मौर्या, राहुल कुमार, शिव शंकर, श्वेतांशु प्रिया, निवेदिता राजपूत और आकांक्षा शामिल थी।
इस दौरान उ0प्र0 गन्ना अनुसंधान शोध संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, उप निदेशक कृषि डॉ अशुतोष मिश्र, जिला कृषि अधिकारी मो0 मुज्जमिल, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कुमारी एरम, कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा, प्रधान सहायक उदय कुमार मणि सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।