सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 29 अक्टूबर से होगा

देवरिया-राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2021 को होने वाली जनपदीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता वर्षा एवं जल जमाव के कारण निरस्त कर दी गयी थी।

पुनः उक्त प्रतियोगिता जिला खेल कार्यालय, देवरिया द्वारा "आजादी का अमृत महोत्सव के 75वीं वर्ष गाठ के अवसर पर 29 अक्टूबर 2021 को जनपद स्तरीय सब जूनियर बालकों की हॉकी प्रतियोगिता प्रातः 10:00 बजे से रवीन्द्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में आयोजित की जा रही है। 

प्रतियोगिता में विजेता / उप विजेता टीम खिलाड़ियों को खेल विभाग के तरफ से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इसके अतिरिक्त कोई अन्य सुविधा देय नहीं होगा।

उन्होंने  जनपद के समस्त स्कूल / कालेज के प्रधानाचार्य से अनुरोध है कि आप अपने विद्यालय की सब जूनियर हॉकी बालकों की टीम क्रीड़ा अध्यापक के साथ आयु प्रमाण पत्र प्रमाणित सहित सूची 28 अक्टूबर  को सायं - 05:00 बजे तक जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम देवरिया में भेजने का कष्ट करें।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य