सम्यक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित किया
कुशीनगर:- आज कुशीनगर के चन्दनपुर गोबरही चौराहे पर सम्यक पार्टी के संस्थापक/ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तपेन्द्र प्रसाद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 शिवप्रसाद विश्वकर्मा ने कार्यकर्त्ताओं की बैठक को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर ज्ञानेश्वर सैनी पूर्व प्राचार्य, व्यास कुशवाहा, देवेन्द्र कुशवाहा हरदोई, एस.एन. आचार्य , मुन्ना कुशवाहा प्रदेश महासचिव, डी.एन. मौर्य मंडल प्रभारी गोरखपुर, जिलाध्यक्ष कुशीनगर विश्वजीत सैथवार , महिला सभा जिलाध्यक्ष सुनीता देवी जी, अजय मौर्य जिलाध्यक्ष गोरखपुर, संतोष कुमार , सुर्दशन सिंह , भरत कुशवाहा , अतुल यादव, रामबीर सिंह सहित कुशीनगर जनपद के बडी संख्या में कार्यकर्ता बन्धु एवं महिलायें उपस्थित रही |
इस दौरान सम्यक पार्टी संगठन के विस्तार पर गहन चर्चा हुई एवं आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति भी तैयार की गई।