विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया


कुशीनगर - राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर द्वारा 27 सितम्बर 2021 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर संगोष्ठी तथा संग्रहालय भ्रमण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

अतिथियों का स्वागत संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का संचालन तेज प्रताप शुक्ला ने किया।

संगोष्ठी में डॉ. निगम मौर्या असिस्टेंट प्रोफेसर, बुद्धा पी0 जी0 कालेज कुशीनगर  के द्वारा कुशीनगर के पर्यटक स्थलों तथा पर्यटन दिवस के महत्व व आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कुशीनगर भगवान बुद्ध की परिनिर्वाण स्थली है।यह संस्कृतिक चेतना की भूमी है ।कुशीनगर आना सिर्फ एक भौगोलिक जगह का पर्यटन भर नही अपितु यहा आना अपनी परम्परा, संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान, धर्म, इतिहास व समाज से जुड़ना हैं।

वेद प्रकाश मिश्र,लेफ्टिनेंट (NCC) ने कहा कि भारत मे पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं।विविधता से भरे भारत पर्यटन स्थल देशी-विदेशी पर्यटकों के आकर्षक का केंद्र हैं।होटल लोटस के  मैनेजर  गुप्ता ने पर्यटन दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। राजेश भारती,पर्यटन सूचना अधिकारी ने उम्मीद जताई कि संगोष्ठी में हुई परिचर्चा का लाभ पर्यटन को मिलेगा। 


इस मौके पर विद्यालयों के छात्र- छात्राओं द्वारा वीथिकाओं  का भ्रमण कराया गया तथा वीथिकाओं में प्रदर्शित कलाकृतियों के बारे में सहज जानकारी प्रदान की गयी। उक्त अवसर पर गोविंद, वेग, मीरचन्द, चन्द्रशेखर, आदि उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरबीएस कॉलेज की सपना मिश्रा का सपना हुआ साकार”

लोकसभा क्षेत्र देवरिया से अगम स्वरूप कुशवाहा चुनाव लडेंगे

वाटरशेड यात्रा उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में होगी - संतोष मौर्य